scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 25 April 2026: पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चे बढ़त पर रहेंगे

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: व्यापार या कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पक्ष आपके सामने आने वाले किसी अच्छे अवसर को अपने पक्ष में कर सकता है. इससे मन में बेचैनी और क्रोध बढ़ सकता है, लेकिन आवेश में निर्णय लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ राशि (Aquarius)
Cards:- Five of Swords

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सतर्कता, धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आपकी सफलता, लोकप्रियता या बढ़ते प्रभाव से कुछ लोग भीतर ही भीतर ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं. ऐसे लोग आपके मार्ग में बाधा डालने या आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए इस समय हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा. अपने आसपास के लोगों को समझदारी से परखें और निजी योजनाएं सीमित लोगों तक ही रखें.

व्यापार या कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पक्ष आपके सामने आने वाले किसी अच्छे अवसर को अपने पक्ष में कर सकता है. इससे मन में बेचैनी और क्रोध बढ़ सकता है, लेकिन आवेश में निर्णय लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा. शांत रहकर नई रणनीति बनाएं. जो अवसर गया है, उससे बेहतर अवसर भी आगे मिल सकता है. धैर्य और संयम ही इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन, कमजोरी या दृष्टि संबंधी परेशानी के कारण सिरदर्द बढ़ सकता है. समय पर जांच करवाना उचित रहेगा. कुछ लोगों को छोटा उपचार या सर्जरी भी करानी पड़ सकती है.

आर्थिक स्थिति: पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि परिवार में विवाह या मांगलिक कार्यों के कारण खर्च भी बढ़ सकता है. बजट संतुलित रखें.

रिश्ते: संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्तावों की तलाश आगे बढ़ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement