कुंभ (Aquarius):-
Cards:-Page of pentacles
छोटी-छोटी बातों के लिए जिद्द करना परिजनों को परेशान कर सकता है. किसी चीज को प्राप्त करने के लिए की गई जिद्द परेशानी का कारण बन सकती है. कार्य में आ रही रुकावटें सामने वाले को असंतुष्ट कर सकती हैं जल्दबाजी और लापरवाही से कार्य करने की आदत मेहनत पर पानी फेर सकता है. इस आदत के चलते कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है. जिसका अफसोस होगा.
जिद के चलते जिस कार्य या चीज को अपने अनुसार बदलना चाहते हैं. हो सकता है,कि बाद में आपको उसकी कोई कदर ही ना रहे. ऐसी स्थिति में उस वस्तु की कोई उपयोगिता नहीं होगी. किसी बड़े नुकसान के कारण इस व्यवहार को बदलने का प्रयास कर सकते है. जल्द ही आने वाले कुछ अवसर काफी बेहतर हो सकते हैं. इन अवसरों को धैर्य और संयम से प्राप्त कर सकेंगे. व्यवहार में बदलाव लाकर अच्छी सफलता को प्राप्त कर सकते है.
स्वास्थ्य: गले में दर्द के चलते खाना पीना मुश्किल हो सकता है. जिसके चलते बोलने में भी अस्पष्टता आने लोगी है. चिकित्सक छोटी सी शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: इस समय किसी के साथ लेनदेन ना करें. उधार दिया पैसा वापस मिलने में काफी समय लग सकता है.
रिश्ते: प्रिय से विवाह के लिए जिद कर सकते हैं. अपने बड़े बुजुर्गों से सामने वाले के परिवार से बात की इच्छा रख सकते है.