कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Moon
कोई पुराना कानूनी मामला फिर से सुर्खियों में आ सकता है. जिसके चलते बदनामी उठाना पड़ेगी. इस समय सम्मान को बचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं. जो इस परेशानी से बाहर निकलने में मदद कर सके. पुराने कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है. इस समय कार्यों से भटकाव महसूस करेंगे. कुछ समय के लिए कार्य से अवकाश लेकर कहीं दूर शांति की तलाश में जा सकते हैं.
संभव हैं कि परिवार के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताए. कुछ ऐसे रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे. जो कभी दिल के काफी करीब रहे हैं. ऐसे व्यक्तियों के साथ अपने जीवन में सुखद यादों को ताजा करने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है. मन में विचारों की निरंतरता नकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं. विचारों पर नियंत्रण रखें. सुख और दुख के आने जाने से ज्यादा प्रभावित न हो. कार्यों को लेकर तनाव न बढ़ने दे. धैर्य संयम के साथ किए गए कार्य अच्छे परिणाम लेकर आ सकते है.
स्वास्थ्य: शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का प्रयास कर सकते हैं. दिनचर्या में किसी खेल को शामिल कर ऊर्जा को बढ़ाने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए किसी धन निवेश से अपेक्षित प्रतिफल ना मिलने के कारण, अब किसी भी नई योजना में धन निवेश करने से पीछे हट सकते हैं.
रिश्ते: अतीत से आया पुराना प्रेम संबंध वर्तमान वैवाहिक जीवन पर हावी होने की कोशिश कर सकता है.