कुंभ (Aquarius):-
Cards:-Five of pentacles
लोगों से उधार मांगने की आदत में बदलाव लाएं. बिना जरूरत के ऋण न लें. इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें. कार्यों का अवलोकन कुछ समयांतराल पर करते रहे. व्यवसाय में साझेदार के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सकता हैं. पैसों के हिसाब किताब में आ रही गड़बड़ी परेशान कर सकती है. अतीत से आया व्यक्ति जीवनसाथी की परेशानी बढ़ा सकता है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ कार्य को पूरा करने को लेकर हुआ विवाद काफी बढ़ सकता है. इस स्थिति में गलती स्वीकार कर विवाद को खत्म करने का प्रयास करें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. समय के अनुकूल कार्य करें. भाग्योदय हो सकता है. कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न दिखाएं. धैर्य और शांति से कार्यों को पूरा करें. सहयोगियों के साथ रिश्ते अच्छे रखें. बार बार गलतियों को न दोहराएं. कानों सुनी बातों को ज्यादा महत्व न दें. बिना सोचे समझे अपनी प्रतिक्रिया न दें. स्वविवेक से निर्णय लें. जल्दबाजी और लापरवाही कार्यों को खराब कर सकती हैं.
स्वास्थ्य: मौसम में आया बदलाव बीमार कर सकता है. ठंडी और खट्टी चीजों के सेवन से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: कार्यों में की लापरवाही आर्थिक संकट में डाल सकती हैं. सोच समझकर धन खर्च करें.
रिश्ते: बीमारी के कारण बढ़ी जीवनसाथी की चिड़चिड़ाहट लड़ाई झगड़े में बदल सकती है. थोड़ा शांति बनाए रखें.