कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The World
प्रेम संबंध:- पुराने रिश्ते में मधुरता आ सकती है.इस समय प्रिय से विवाह की बात कर सकती है.
राशिफल :-इस समय कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते थोड़े परेशान हो सकते हैं.जल्द ही कुछ अच्छे बदलाव दिखाई देंगे.किसी परियोजना के कार्य रुचि के अनुसार होने के कारण उत्साहित होंगे.इस नई परियोजना के चलते काफी यात्राएं करने का अवसर प्राप्त होगा.इस समय स्थितियों की अनुकूलता से मन में उमंग और जोश बढ़ा रही है.कोई करीबी मित्र जो काफी वर्ष पूर्व विदेश में है.आपके लिए एक अच्छे व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव दे सकता है.
इस प्रस्ताव पर परिवार के साथ चर्चा करके सहमति दे सकते है.संभव हैं , कि इस कार्य के चलते आगे विदेश जाने के कई अवसर प्राप्त हो.परिवार में नन्हें मेहमान के आगमन के चलते खुशियां बढ़ सकती है. इस समय जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें. कार्यों को पूरा करने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करें. किसी की बातों में आकर अपने कार्य शैली में बदलाव न लाएं.कार्य की प्रकृति को समझे और फिर बदलाव लाएं.
स्वास्थ्य: बाहर के खानपान से परहेज रखें.इससे लिवर की परेशानी और बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति की देखरेख में करें.इससे अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
रिश्ते: बीती हुई बातों को लेकर वर्तमान में रिश्तों को खराब करने का प्रयास न करें.रिश्तों में मर्यादा रखें.