scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 13 April 2026: सावधानी से कार्य करें, पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 13 April 2026: किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर किसी अन्य जगह जा सकते है. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. व्यवहार और व्यक्तित्व में समयनुसार बदलाव लाना चाहिए. प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात काफी अच्छी रहेगी.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Knight of cups

कुछ समय खुद के लिए निकालें. जरूरी चीजों ओर दस्तावेजों को संभालकर रखें. जीवनसाथी का अतिभावुक स्वभाव विचलित कर सकता है. कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती है. अतीत की कोई बात सामने आने से परेशान हो सकते है. विचारों में आ रही उथल पुथल को नियंत्रित करें. किसी योजना को पूरी करने में सावधानी रखें. किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश न हो. सावधानी से कार्य का आकलन करें. परिवार के मामले स्वयं सुलझाने की कोशिश करें. ससुराल पक्ष को व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं में हस्तक्षेप न करने दे.

किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर किसी अन्य जगह जा सकते है. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. व्यवहार और व्यक्तित्व में समयनुसार बदलाव लाना चाहिए. प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात काफी अच्छी रहेगी. सामने वाले को एक अच्छा उपहार दे सकते है. राजनीति में जाने की इच्छा प्रबल हो सकती है. इस इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसे लोगों से संपर्क बना सकते है. जिनका राजनीति में दखल होगा. निजी बातों को किसी के साथ साझा करना मुश्किल में डाल सकता है. गलतियों का दोहराव न करें. 

स्वास्थ्य: पीठ और कमर में होने वाले दर्द को लेकर लापरवाही न करें. सही चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय न लें. पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. 

रिश्ते: लोगों की बातों में आकर प्रिय पर बेवजह शक न करें. पहले उन बातों का सच जाने. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement