.कुंभ (Aquarius):-
Cards:- King of pentacles
कुछ समय से जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते आए है.उससे जुड़े अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते है.वाणी में सौम्यता बनाएं रखें.अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते है.आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखें.किसी के साथ साझेदारी में पारदर्शिता बनाएं.पुरानी गलती से सबक लें.परिवार में किसी बात को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.सभी सदस्यों की भावनाओं को ध्यान रखते हुए कोई भी निर्णय लेना चाहिए.पारिवारिक जिम्मेदारियों को अकेले न उठाएं.
सभी के साथ जिम्मेदारियों का बंटवारा करेंगे.जीवनसाथी की बढ़ती इच्छाएं खर्चों को बढ़ा सकती है.सामने वाले को सख्ती से खर्च कम करने की ताकीद दी जा सकती है.इस समय परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है.जिसके चलते बंटवारा नहीं हो पा रहा है.बड़े बुजुर्ग के सहयोग से समझौता हो सकता है.कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने से उत्साह बढ़ेगा.संतान के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के कारण कान में दर्द हो सकता है.इस समय मौसम से बचाव करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें.शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें.
रिश्ते: ऐसे लोग जिनका मकसद फायदा उठाना होता है.वह कभी आपका भला नहीं करेंगे.