कुंभ - भाग्यकारी परिस्थितियां बल पाएंगी. सभी मामलों में उच्च प्रदर्शन बना रहेगा. पेशेवर सक्रियता दिखाएंगे. परिजनों में स्नेह और आत्मविश्वास से अपना पक्ष रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक और प्रभावशाली रहेंगी. अपनों का सहयोग पाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा. नीति नियम निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज साधारण से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे. पुण्यार्जन का प्रयास रहेगा. तथ्यगत स्पष्टता रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर कार्यों में सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा. उपलब्धियां हासिल करेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. मेलजोल बढ़ाने का प्रयास रहेगा. मामले पक्ष में रहेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रभाव बेहतर बना रहेगा. हितलाभ में वृद्धि होगी. जिम्मेदारी से बात रखेंगे. जोखिम लेने की भावना बढ़ेगी. महत्वपूर्ण चर्चाओें में प्रभावी रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- मन की बात सहजता से रख पाएंगे. अपनों से रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे. प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा. अवरोध दूर होंगे. विनम्र और मितभाषी रहेंगे. निजी विषयों पर फोकस रहेगा. संबंध मजबूत होंगे. मित्रजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी. अपनों का हरसंभव ख्याल रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यर्थ बातों को नजरअंदाज करें. स्मार्ट वर्किग बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा. खानपान सात्विक रखेंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा.
शुभ अंक : 1 3 8
शुभ रंग : बैंगनी
आज का उपाय : सौरमंडल के स्वामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. मेवे मिश्री का प्रसाद बांटें. धर्मयात्रा करें.