scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 18 फ़रवरी 2026: मेष राशि वाले लाभ के पाएंगे नए अवसर, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 18 फ़रवरी 2026, Horoscope Today: लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें और अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें. प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष: प्रतिस्पर्धा में जीत और साख में बढ़ोत्तरी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा पर जोर देने वाला रहेगा. आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. सहयोग की भावना के साथ काम करने से आपकी योजनाओं में गति आएगी. करियर और कारोबार के क्षेत्र में आपकी साख और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे. लाभ के नए अवसरों को भुनाने के लिए आप काफी सक्रिय नजर आएंगे. लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें और अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें. प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा.

शुभ अंक: 3, 5 और 9

शुभ रंग: गहरा भूरा

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. उन्हें पान और मोदक का भोग लगाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें और काम में तेजी रखें.

वृष: अधिकारियों का साथ और आय में वृद्धि
वृष राशि के लोग आज अपने पेशेवर हितों के संरक्षण में सबसे आगे रहेंगे. आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर होगा और उच्च अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी. आर्थिक और वाणिज्यिक प्रस्तावों को आज अच्छा समर्थन मिल सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. जो लोग परीक्षा या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में अधिक समय बिताने से आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9

Advertisement

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. पान और मोदक चढ़ाएं. हरे रंग की वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. आपसी सहकारिता को बल दें.

मिथुन: भाग्य की प्रबलता और ऊंचा आत्मविश्वास
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य बहुत प्रबल है. आप हर क्षेत्र में उच्च स्थिति बनाए रखेंगे और अपने पेशेवर लक्ष्यों को आसानी से साध लेंगे. आपके प्रयास उम्मीद से बेहतर फल देंगे. वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों से सलाह लेकर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा. शासन और प्रशासन से जुड़े मामले आपके पक्ष में बनेंगे. पद और प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. आज आपका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा और आप भेंटवार्ता के दौरान काफी प्रभावशाली बने रहेंगे.

शुभ अंक: 3, 5 और 9

शुभ रंग: हरा

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश को पान और मोदक अर्पित करें. बुध मंत्र का जाप करें. समाज में सहकारिता और भाईचारे का भाव बनाए रखें.

कर्क: मिश्रित समय और सजगता की जरूरत
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का समय थोड़ा मिश्रित परिणाम लेकर आया है. आपको जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें और परिवार का सहयोग प्राप्त करें. सफेदपोश ठगों और धूर्त लोगों से दूरी बनाकर रखें. नीति और नियमों का कड़ाई से पालन करना ही आपके हित में होगा. लक्ष्य के प्रति अपना समर्पण दिखाएं और परिजनों के साथ संवाद जारी रखें. जिद करने से बचें और स्पष्टता के साथ अपने कार्यों को पूरा करें.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 3, 5 और 9

शुभ रंग: वाटर ब्लू

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. मोदक का भोग लगाएं और परिवार के बड़े सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनें.

सिंह: सहकारिता और स्वास्थ्य पर ध्यान
सिंह राशि के जातकों के मित्रों के साथ संबंध आज और भी मजबूत होंगे. आप एक-दूसरे के प्रति सहयोग का भाव रखेंगे और लाभ का प्रतिशत भी बढ़ेगा. नए और अपरिचित लोगों से सहज दूरी बनाए रखना ही उचित होगा. आपसी समझ के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की बहस से दूर रहें. आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है. पुराने मामले फिर से उभर सकते हैं और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. बड़ों के मार्गदर्शन में अपनी स्पर्धा को गति दें.

शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9

शुभ रंग: पिस्ता कलर

आज का उपाय: श्रीगणेश को पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. स्वभाव में विनम्रता रखें और बड़ों का आदर करें.

कन्या: रुटीन और कौशल पर जोर
कन्या राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में रुटीन बनाए रखना चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी भारी पड़ सकती है. करियर और कारोबार में आज का प्रभाव सामान्य रहेगा, इसलिए समय सीमा के भीतर अपने कार्यों को पूरा करने की आदत डालें. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएं और अपनी तार्किकता को बढ़ाएं. पेशेवरों के साथ आपकी करीबी बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे. स्वभाव में विनम्रता रखें और अपने व्यावसायिक प्रयासों को लगातार बढ़ाते रहें.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 3, 5 और 9

शुभ रंग: गहरा हरा

आज का उपाय: गणेश जी की वंदना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें. कर्मठ बनें और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर फोकस करें.

तुला: स्मार्ट वर्किंग और भावनात्मक संतुलन
तुला राशि के जातक आज घर-परिवार को पर्याप्त समय देने का प्रयास करेंगे. आपकी कार्य व्यवस्था मजबूत रहेगी और भावनात्मक मामलों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. स्मार्ट वर्किंग के जरिए आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे. मित्रों के साथ मिलकर किए गए प्रयास सफल होंगे और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. सबको साथ लेकर चलने की आपकी नीति आज रंग लाएगी. आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है और आपके प्रस्तावों को सभी का समर्थन मिलेगा.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9

शुभ रंग: चांदी समान (Silver)

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. पान और मोदक चढ़ाएं. दूसरों के कार्यों में व्यर्थ का हस्तक्षेप करने से बचें.

वृश्चिक: पारिवारिक तालमेल और कार्य विस्तार
वृश्चिक राशि के लोग आज पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर जोर देंगे. कामकाज में स्पष्टता और उच्च प्रबंधन आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा. सत्ता और प्रशासन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. परीक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है. कार्य विस्तार की नई योजनाएं आज आकार लेंगी. अपनों के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें. घर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और आपकी सक्रियता सभी को प्रभावित करेगी.

Advertisement

शुभ अंक: 3, 5 और 9

शुभ रंग: अखरोट के समान (Walnut)

आज का उपाय: गणेश जी को पान-मोदक अर्पित करें. बुध मंत्र का जाप करें. हर कार्य में विवेक और सूझबूझ बनाए रखें.

धनु: सामाजिक संपर्क और साहस का प्रदर्शन
धनु राशि के जातक आज नए कामकाजी अवसरों की तलाश में रहेंगे. आपका सामाजिक संपर्क बेहतर होगा और आप सभी के साथ उचित तालमेल बनाकर रखेंगे. घर-परिवार के साथ आपकी करीबी बढ़ेगी. निजी रिश्तों में मजबूती लाने के लिए तर्क और विवाद से दूर रहें. साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में आप सबसे आगे रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों को पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं. आज आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ अंक: 3, 5 और 9

शुभ रंग: गुड़ समान (Jaggery)

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. आपसी सामंजस्य बनाए रखें.

मकर: सुखद संवाद और खुशियों का माहौल
मकर राशि के जातक अपने श्रेष्ठ वाणी व्यवहार से आज सबका दिल जीत लेंगे. आपके रक्त संबंधों में मधुरता आएगी और विनम्रता के साथ आप आगे बढ़ेंगे. घर में संतुलन और सहजता बनी रहेगी, जिससे उत्सव जैसा माहौल रह सकता है. कोई सुखद सूचना मिलने से मानसिक शांति मिलेगी. व्यक्तिगत कार्यों में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी. आप साज-संवार और घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी और साहस बना रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 8 और 9

शुभ रंग: समुद्री (Marine)

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा-वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. परिवार के उत्सवों और आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

कुंभ: रचनात्मकता और मान-सम्मान में वृद्धि
कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता को आज नया बल मिलेगा. परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा. आपकी सूझबूझ से विरोधी शांत रहेंगे और आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. पेशेवर कार्यों में गति आएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. घर का वातावरण सुखद रहेगा और संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा. व्यक्तित्व और व्यवहार से आप सभी का मन मोह लेंगे. विविध क्षेत्रों में सहकारिता और सहयोग पर आपका जोर रहेगा.

शुभ अंक: 3, 5, 8 और 9

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. अपने संस्कारों को प्राथमिकता दें.

मीन: बजट का रखें ध्यान और जल्दबाजी से बचें
मीन राशि के जातकों के लिए आज खर्चों की सीमा बढ़ सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना बहुत जरूरी है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. निवेशकों को आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें गंभीरता से परखें. कार्य व्यापार आज मध्यम स्तर का रहेगा. दूर देश की गतिविधियों और विदेशी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वैदेशिक कार्यों को साधने में आप सफल रहेंगे. बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: आंवला समान

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. अपने दिए हुए वचनों का पूरी निष्ठा से पालन करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement