हर नंबर से जुड़ी ऊर्जा भूतकाल, वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है.
अंक ज्योतिष एक विज्ञान है जो अंकों के इर्द-गिर्द घूमता है जिसमें लोगों
के व्यक्तित्व पर अंको के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है. हर एक नंबर में
एक ऊर्जा होती है जो आपकी पर्सनल लाइफ पर असर डालता है.
ज्योतिष में अंको का खास महत्व है केवल भविष्यवाणी करने में ही नहीं, बल्कि
किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी जानने में नंबर मददगार साबित होते
हैं.
2018 में क्या होगा लकी नंबर-
2018 में जब कुछ ही दिनों का समय
बचा है तो हममें से अधिकतर लोग नए साल में अपने करियर, प्रेम, शादी,
स्वास्थ्य सब के बारे में जान लेना चाहते हैं औऱ इसमें कोई नुकसान भी नहीं
है कि हम यह समझ पाएं कि आने वाला समय बीते समय से अच्छा गुजरेगा या नहीं.
क्या है आपका डेस्टिनी नंबर-
आप अपने जन्मदिन की तारीख, महीने और साल के अंकों को जोड़ने पर आपका डेस्टिनी नंबर आता है. प्राप्त हुए जोड़ अगर दहाई में है तो उन अंकों का योगफल निकाल लीजिए, आपका डेस्टिनी नंबर निकल आएगा. उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म 21 अक्टूबर 1985 को हुआ है तो आपका डेस्टिनी नंबर (21 10 1985=27), 27=9 इस हिसाब से आपका डेस्टिनी नंबर 9 होगा.
मेष राशि-
इस राशि में पैदा होने वाले मंगल के प्रभाव में होते हैं. इस राशि का स्वामी मंगल होता है. ये काफी ऊर्जावान और प्रतिभा संपनन् होते हैं. ये बहादुर, साहसी और उत्सुक होते हैं. इस साल मेष राशि के जातकों के लिए 6, 18, 41 और 83 नंबर गुड लक लाएंगे. इन अंकों के प्रयोग से नए साल में आपको अपनी लाइफ में सफलता मिलेगी.
वृष राशि-
वृष राशि के जातक रोमांटिक, दयालु, तार्किक, और धैर्यवान होते हैं. इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं. इस राशि के जातकों के लिए इस साल 5, 35, 50, 57 और 82 शुभ रहेंगे.
मिथुन-
मिथुन राशि के लिए यह साल विविधताओं से भरा होगा. इस राशि के स्वामी बुध हैं. इस साल आपको अपनी आध्यात्मिक उन्नति की तरफ ध्यान देना होगा. इस साल आपके लिए हर प्रयासों को सफल बनाने के उत्तरदायी अंक है- 1, 10, 18, 35 और 86
कर्क-
इस राशि में पैदा होने वाले लोगों के अंदर गजब की सिक्स सेंस काम करती है. ये सब्जेक्टिव और सीधे स्वभाव के होते हैं. इनकी कल्पना शक्ति भी अद्भुत होती है. इस राशि पर सूर्य शासित करते हैं जो कठिन से कठिन परिस्थिति को भी आसान बना देते हैं. इस साल इस राशि के लिए नंबर 1, 21, 24, 58 और 66 लकी नंबर है जो हर मुश्किल से मुश्किल समय में आपके काम को आसान बना देंगे.
सिंह-
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है. ये बहुत ही दयालु औऱ उत्साही किस्म के होते हैं. इस साल इनके लिए 6, 24, 59 और 83 नंबर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.
कन्या-
पृथ्वी तत्व से जुड़े होने के कारण इन्हें बुध ग्रह शासित करता है. ये दूसरों की मदद करते हैं और बहुत ही विनम्र होते हैं. इस राशि के लिए इस साल लकी नंबर 16, 29, 79, 80 और 90 रहेगा. ये नंबर आपकी जिंदगी में समृद्धि और गुड लक लाने में मदद करेंगे.
तुला-
तुला राशि वाले आदर्श व्यक्तित्व वाले होते हैं. ये शुक्र ग्रह द्वारा शासित होते हैं औऱ इस साल इनके लिए नंबर 7, 20, 55, 77 और 86 बहुत ही लकी साबित होंगे.
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वाले बौद्धिक और स्वतंत्र प्रकृति के होते हैं. ये थोड़े सीक्रेटिव भी होते हैं. इस साल इस राशि के जातकों की सफलता में नंबर 27, 29, 45, 53 और 89 मददगार साबित होंगे.
धनु-
धनु राशि वाले बहादुर, आशावादी और भुलक्कड़ किस्म के होते हैं.
इनके राशि के स्वामी गुरु होते हैं. इस साल आपके लिए नंबर 6, 16, 23, 60 और
81 भाग्यशाली साबित होंगी.
मकर-
इस राशि के स्वामी शनि होते हैं. इस राशि के जातक अपने लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए दृढ़ होते हैं. ये भरोसेमंद और उदार होते हैं. कई बार ये जिद्दी और शक्की भी होते हैं. इस साल आपके लिए नंबर 3, 21, 66, 83 और 84 हैं.
कुंभ-
वायु तत्व से संबंधित होने की वजह से ये ज्यादा सहिष्णु, उदार, कूल और फ्रेंडली होते हैं. यूरेनस इनके स्वामी होते हैं. कुंभ राशि वाले कई बार विद्रोही स्वभाव के भी होते हैं. इस साल इनके लिए लकी नंबर 17, 40, 46, 61 और 76 आपकी लाइफ में लंबे समय से जरूरी चमत्कारिक बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकते हैं.
मीन-
मीन राशि वाले नेपच्यून से शासित होते हैं. इस साल आपके लिए लकी नंबर 8, 10, 27, 56 और 69 हैं.