scorecardresearch
 

Vyatipat Yog 2026: 5 मार्च को बनेगा अशुभ व्यतिपात योग, इन 3 राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Vyatipat Yog 2026: 5 मार्च 2026 को बनने वाला व्यतिपात योग कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा की यह स्थिति खासकर सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए तनाव, धन हानि और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

Advertisement
X
5 मार्च को बनने जा रहे व्यतिपात योग से कुछ राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है (Photo: ITG)
5 मार्च को बनने जा रहे व्यतिपात योग से कुछ राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है (Photo: ITG)

Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में व्यतिपात योग बहुत ही अशुभ और ऊर्जावान माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 180 डिग्री का अंतर होता है, यानी ये दोनों एक दूसरे से आमने सामने स्थित होते हैं या विपरित राशियों में विराजमान होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, होली के बाद ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष बनने जा रही है, जिससे जिससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है. दरअसल, 5 मार्च, शनिवार को व्यतिपात योग का निर्माण होगा, जो कि दोपहर 3 बजकर 05 मिनट पर बनेगा. 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस युति से सूर्य और चंद्रमा आमने सामने होंगे, जो कि कई राशियों के लिए बहुत ही अशुभ माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि सूर्य चंद्रमा की युति से बनने वाले व्यतिपात योग से किन राशियों को नुकसान होगा. 

सिंह राशि

व्यतिपात योग के बनने से इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. ऑफिस में सीनियर्स के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर बात करें. पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें और फिलहाल निवेश टाल दें. घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, खासकर जीवनसाथी के साथ. थकान या सिर दर्द जैसी दिक्कत भी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है. गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें वरना सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा भावनात्मक रूप से भारी रह सकता है. अपनों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए विवाद से बचना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, जिससे काम में रुकावट आ सकती है. खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. सेहत को लेकर भी सावधान रहें, खासकर पेट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है. यात्रा करते समय सतर्क रहें.

कुंभ राशि

इस समय मन में बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है, जिससे काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए उधार देने से बचें. परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है. नींद पूरी न होने के कारण थकान महसूस हो सकती है. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें. खुद को शांत रखने की कोशिश करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement