Vastu Tips: हम अक्सर घर के कमरों को सजाते समय दरवाजों के पीछे की खाली जगह को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं. खूंटियां लगाकर कपड़े टांगना, थैले लटकाना हमें सामान्य लगता है. लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो ये छोटी सी लापरवाही आपके जीवन में बड़े वास्तु दोष पैदा कर सकती है. वास्तु के अनुसार, दरवाजे ऊर्जा के द्वार होते हैं. अगर इन द्वारों पर गलत चीजें लटकी हों, तो सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती, जिसका सीधा असर आपकी सेहत, तरक्की और जेब पर पड़ता है.
दरवाजे पर सामान लटकाने से लगने वाले गंभीर दोष
भूलकर भी न लटकाएं ये 5 चीजें
ढेर सारे कपड़े: दरवाजों पर कपड़ों का अंबार लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है. यह मानसिक भारीपन और चिड़चिड़ापन लाता है.
दवाइयों का थैला: दवाइयां बीमारी का प्रतीक हैं. इन्हें दरवाजे पर लटकाने से घर में बीमारी का प्रभाव बना रहता है, आप पर इलाज का खर्च बढ़ता है.
पुराने कैलेंडर: पिछले साल या पुराने महीनों के कैलेंडर लटकाए रखना आपकी प्रगति को रोक देता है.यह आपके समय को पीछे ले जाता है.
गंदे जूते-चप्पल: दरवाजे के पीछे जूते-चप्पलों का ढेर राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे घर में अशांति आती है.
गीले तौलिए या कपड़े: गीली चीजें नमी और राहु का प्रतीक हैं. इन्हें दरवाजे पर सुखाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
ऐसे सुधारें दरवाजे का वास्तु
दरवाजा रखें हल्का: कोशिश करें कि दरवाजे के पीछे कोई खूँटी न हो. कपड़ों के लिए अलग स्टैंड या अलमारी का उपयोग करें.
सफाई है जरूरी: हफ्ते में एक बार दरवाजे के पीछे की धूल जरूर साफ करें. गंदगी दरिद्रता को बुलावा देती है.
आवाज की मरम्मत: अगर दरवाजा खोलते समय 'चू-चू' की आवाज करता है, तो उसमें तुरंत तेल डालें. यह आवाज घर में क्लेश लाती है.
शुभ प्रतीकों का प्रयोग: दरवाजे के ऊपर स्वास्तिक या ॐ का चिह्न लगाना शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कि ये चिह्न पैरों के नीचे या किसी गंदी चीज के संपर्क में न आएं.