scorecardresearch
 

Vaidhriti Yog 2026: 21 फरवरी से बढ़ेंगी इन राशियों की दिक्कतें, होगी सूर्य-चंद्रमा की युति, बनेगा वैधृति योग

Vaidhriti Yog 2026: 21 फरवरी 2026, शनिवार सुबह 08 बजकर 09 मिनट पर वैधृति योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह योग मेष, तुला और कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है. जानें इसका असर और किन बातों में बरतें सावधानी.

Advertisement
X
21 फरवरी को सूर्य चंद्रमा की युति से बनेगा वैधृति योग (Photo: ITG)
21 फरवरी को सूर्य चंद्रमा की युति से बनेगा वैधृति योग (Photo: ITG)

Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष में वैधृति योग को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में आ जाते हैं, तब यह योग बनता है. गणना के अनुसार, जब दोनों के देशांतरों का योग 346°40′ से 360° के बीच होता है, तो वैधृति योग बनता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 21 फरवरी 2026, शनिवार को सुबह 08 बजकर 9 मिनट पर यह योग बनेगा. कहा जाता है कि इस दौरान जीवन में रुकावटें, पैसों की परेशानी, रिश्तों में तनाव और सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि सूर्य चंद्रमा की युति से बनने जा रहे वैधृति योग से  किन राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय मन को बेचैन कर सकता है. छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं. ऑफिस में विरोध या प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है. पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश करने से पहले रुकना बेहतर रहेगा. सिरदर्द या थकान जैसी समस्या महसूस हो सकती है. परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. मन अस्थिर रहेगा और फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है. काम का दबाव बढ़ेगा और वरिष्ठों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. पैसों की लेन-देन में रुकावट आ सकती है या दिया हुआ धन अटक सकता है. घर-परिवार में गलतफहमी बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ खुलकर बात न करने से तनाव बढ़ेगा. पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें.

Advertisement

तुला राशि

सबसे पहले तुला राशि की बात करें तो योजनाएं अटक सकती हैं और काम पूरे होने में देरी हो सकती है. बिजनेस करने वालों को खास सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि नुकसान की संभावना बन सकती है. पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं. किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा. मानसिक तनाव के कारण नींद कम हो सकती है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement