scorecardresearch
 

Trigrahi Yog 2026: मिथुन राशि में बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धनवर्षा!

Trigrahi Yog 2026: 15 जून को त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग से 4 भाग्यशाली राशियों को जबरदस्त आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली है. जानें कहीं इसमें आपकी राशि तो शामिल नहीं?

Advertisement
X
त्रिग्रह योग (Photo: ITG)
त्रिग्रह योग (Photo: ITG)

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं. मिथुन राशि में पहले से ही बुध और चंद्रमा विराजमान होंगे. ऐसे में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से मिथुन राशि में बेहद शुभ 'त्रिग्रही राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, त्रिग्रही राजयोग का यह बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग 17 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक प्रभावी रहेगा. हालांकि यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 4 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान जबरदस्त आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं कि इस त्रिग्रही राजयोग से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

1. मिथुन राशि (Gemini)

चूंकि यह त्रिग्रही राजयोग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलेगा.

करियर और बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

आर्थिक पक्ष: नए तरीकों से धन आ सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में यह समय बेहद मुनाफे वाला साबित होगा.

मान-सम्मान: समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे.

2. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर एकादश यानी इनकम के भाव में होने जा रहा है.

आर्थिक लाभ: आपकी आय में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी.

करियर: यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस अवधि में आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

Advertisement

पारिवारिक जीवन: बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.

3. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग दशम भाव (कर्म भाव) में बनने जा रहा है, जो करियर के लिए बेहद शुभ है.

कार्यक्षेत्र में तरक्की: नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं. आपके काम की सराहना होगी.

व्यापार: कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. इस दौरान किए गए व्यापारिक समझौते भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे.

पैतृक संपत्ति: पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.

4. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य स्थान (नवम भाव) में होने जा रहा है.

भाग्य का साथ: इस अवधि में किस्मत का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अचानक बनने लगेंगे.

यात्रा के योग: धार्मिक या व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद सुखद और लाभप्रद रहेंगी.

उच्च शिक्षा: छात्रों के लिए यह समय वरदान साबित होगा. किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement