धनु (Sagittarius):-
Cards:- Ten of Cups
आपका लंबे समय से सपना खुद का काम शुरू करने का रहा है. पूर्व में आपकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं थी कि आप अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू कर पाते. आपने काफी मेहनत करके अपने कार्य क्षेत्र में अपना नाम एवं पहचान बनाई है. साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाया है. अब आप अपना सपना पूरा करने जा रहे है. आपके परिजन और मित्र सभी उत्साहित है, आपके इस कार्य को लेकर.
आप अपने जीवन में एक नन्हें मेहमान के आने की सूचना से बेहद प्रसन्न है. आप लंबे समय से प्रतीक्षारत थे, इस खबर को सुनने को. आपने अपने प्रिय के साथ विवाह को लेकर दोनों के परिजनों से बात की है. दोनों के परिजन अपनी सहमति दे चुके है. आप अब बस प्रतीक्षा कर रहे, शहनाई बजने की. आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे है. आप एक अच्छा आनंदमय वक्त बिताना चाहते है, अपने परिवार के साथ.