scorecardresearch
 

Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य कल करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिल सकते हैं बड़े लाभ

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 18 मार्च को सूर्य देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के लिए खास तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है और करियर, शिक्षा व आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement
X
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 मार्च को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी शनि को माना जाता है. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लोगों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ माना जा रहा है. इन राशियों के जातकों को करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से अच्छा संकेत दे सकता है. पिछले समय में की गई मेहनत और प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. कुछ जातकों को विदेश से जुड़ी कंपनियों में काम करने का मौका भी मिल सकता है. परिवार में खासकर पिता से सहयोग मिलने की संभावना है. साथ ही प्रेम संबंधों में भी पहले से बेहतर स्थिति बन सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है. जो लोग पढ़ाई के लिए किसी दूसरे शहर या देश जाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. शिक्षकों और बड़ों का मार्गदर्शन भी आपको मिलेगा. करियर के क्षेत्र में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे समाज में सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के व्यापार करने वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. जो योजनाएं लंबे समय से अटकी हुई थीं, वे आगे बढ़ सकती हैं और आर्थिक लाभ के अवसर भी बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. पारिवारिक माहौल भी सुखद रहने की संभावना है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी परिचित या बड़े भाई-बहन की मदद से अच्छी नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement