scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: सूर्य, चंद्रमा, राहु, बुध, शुक्र... सूर्य ग्रहण का पंचग्रही योग इन 4 राशियों को बनाएगा अमीर

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण है. इस दिन कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा के साथ पंचग्रही योग भी बनेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, सफलता और लाभ के मजबूत अवसर ला सकता है.

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ राशि में पांच ग्रह एकसाथ रहेंगे.
सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ राशि में पांच ग्रह एकसाथ रहेंगे.

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी की दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस दिन ग्रहों भी बड़ी खास स्थिति रहने वाली है. पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ राशि में पांच ग्रह एकसाथ रहेंगे. कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह पंचग्रही योग चार राशियों को मालामाल कर सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं. करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे वक्त से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिलेगी. पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है. लाभ में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आ सकता है. आय के नए साधन बनने वाले हैं. खेल या फिटनेस के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अधिक लाभ मिलेंगे. नई योजनाओं या नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं. धनधान्य की सरलता से प्राप्ति होगी. मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा.

Advertisement

तुला राशि
यह संयोग आर्थिक सुधार लाने वाला हो सकता है. कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. उधार कर्ज से जुड़ी समस्याएं हल होंगी. ब्याज के साथ रुपया वापस लौटेगा. नई नौकरी या व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा है. वाहन या संपत्ति से संबंधित सुख प्राप्त होगा. लंबे समय से चल रही कोई बड़ी समस्या दूर होगी. स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा.

धनु राशि
पंचग्रही योग आपके सुख, सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है. आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे. संपत्ति या मकान खरीदने के योग बनते दिख रहे हैं. परिवार में किसी सदस्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. घर पर रिश्तेदारों की दस्तक हो सकती है. पुरानों मित्रों से भी मेल-मिलाप संभव है. खान-पान में सुधार से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement