scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण, 37 साल बाद दुर्लभ संयोग! 4 लकी राशियों को लाभ ही लाभ

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है, जो दोपहर 3:26 से शाम 7:57 तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण पर 37 साल बाद एक एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो 4 राशियों को लाभान्वित कर सकता है.

Advertisement
X
17 फरवरी को सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. (Photo: ITG)
17 फरवरी को सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. (Photo: ITG)

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है. सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ राहु-बुध-शुक्र-चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग भी रहेगा. इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 1989 में बना था. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह अद्भुत संयोग चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

मेष राशि (Mesh Rashi)
साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए लाभकारी दिखाई दे रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. कारोबार करने वालों का मुनाफा बढ़ेगा. आय में तेजी आने के संकेत हैं. व्यय यानी खर्च भी कम होंगे. घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी. आपको कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है.

मिथुन राशि (Mithun Rashi)
करियर में उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. रुपया-पैसा बढ़ेगा. खर्च थोड़ा बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन आय के साधनों में कोई कमी नहीं होगी. निवेश के योजनाएं लाभान्वित करेंगी. खेल या प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. सेहत में सुधार आएगा.

तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. नई नौकरी मिलने में आसानी होगी. नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. वाहन या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. किसी बड़े संकट से बचाव संभव है. चोट-दुर्घटना से बचे रहेंगे.

Advertisement

धनु राशि (Dhanu Rashi)
यह ग्रहण आपके भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा. आप किसी मजबूत व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जो आगे चलकर आपके बड़े काम आ सकता है. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. घर या जमीन खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement