scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: अगले 1 महीने सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन राशियों को होगा लाभ! दूर होंगी परेशानियां

Surya Grahan 2026: कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था. भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया हो, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका असर सभी राशियों के करियर, लव लाइफ और फाइनेंस पर अगले 1 महीने देखने मिलेगा. जानें अगले एक महीने किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क.

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण 2026 राशियां (Photo: ITG)
सूर्य ग्रहण 2026 राशियां (Photo: ITG)

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जो कि शनि की राशि कुंभ और धनिष्ठा नक्षत्र में लगा था. भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई न दिया हो, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका सूक्ष्म प्रभाव लगभग सभी राशियों पर पड़ा. खासतौर पर रिलेशनशिप, जॉब और फाइनेंस से जुड़े मामलों में हलचल देखने को मिलेगी. कुंभ एक वायु तत्व की राशि है, जो शनि से जुड़ी मानी जाती है. ऐसे में करियर की दिशा में बदलाव, फ्रेंड सर्किल में परिवर्तन, डिजिटल नेटवर्किंग में अचानक मौके और भावनात्मक डिटैचमेंट के संकेत मिलेंगे. तो आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण अगले 1 महीने किन राशियों को फायदा देगा.

मेष राशि
मेष राशि वालों के जीवन में रिलेशनशिप में दोस्तों या फ्रेंड सर्किल के कारण गलतफहमियां हो सकती हैं. पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है. जॉब में नेटवर्किंग के बड़े अवसर मिलेंगे, लेकिन अचानक बदलाव भी संभव है. निवेश सोच-समझकर करें और बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. प्रमोशन या जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लें. पिता या बॉस के साथ संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें.

मिथुन राशि
रिलेशनशिप में लॉन्ग डिस्टेंस या विचारों के मतभेद सामने आ सकते हैं. नौकरी में विदेश या ऑनलाइन काम के अवसर मिल सकते हैं. किसी नई स्किल पर खर्च करना फायदेमंद रहेगा. आध्यात्म और मेडिटेशन पर फोकस करें.

Advertisement

कर्क राशि
रिश्तों में भावनात्मक तीव्रता बढ़ेगी. किसी भी तरह के संदेह से बचें और पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें. रिसर्च या गहरे प्रोजेक्ट्स में लगे लोगों के लिए समय अच्छा है. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं.

सिंह राशि
मैरिज या पार्टनरशिप में बड़ा मोड़ आ सकता है. कुछ लोगों के लिए रिश्तों में दूर आ सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ स्पष्टता रखें. जॉइंट फाइनेंस पर विशेष ध्यान दें और अहंकार से बचें.

कन्या राशि
छोटे-मोटे झगड़े रिश्तों में बढ़ सकते हैं, इसलिए आरोप-प्रत्यारोप से बचें. जॉब में वर्कलोड और नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. हेल्थ पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए रूटीन और लाइफस्टाइल सुधारना जरूरी है.

तुला राशि
प्रेम संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. जॉब में क्रिएटिव या मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें.

वृश्चिक राशि
घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. वर्क फ्रॉम होम से लाभ मिल सकता है. घर या प्रॉपर्टी पर खर्च संभव है. मां के साथ रिश्ते मजबूत करें.

धनु राशि
कम्युनिकेशन में गलतफहमियां हो सकती हैं, शब्दों पर नियंत्रण रखें. सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अचानक ग्रोथ मिल सकती है. छोटे निवेश लाभदायक रहेंगे.

Advertisement

मकर राशि
परिवार में पैसों को लेकर तनाव हो सकता है. नौकरी में सैलरी या पोजिशन में बदलाव संभव है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें.

कुंभ राशि
पर्सनल लाइफ में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल सकता है. जॉब में स्थान परिवर्तन या प्रोफाइल बदलाव संभव है. खुद पर निवेश करना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा.

मीन राशि
कुछ सीक्रेट्स सामने आ सकते हैं. इंटरनेशनल या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. मेडिटेशन और मंत्र जाप से मानसिक शांति मिलेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement