scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: मीन राशि में सूर्य, इन राशियों के लिए बेहद खास रहेंगे 30 दिन

Surya Gochar 2026: 15 मार्च 2026 से सूर्य का मीन राशि में गोचर शुरू हो रहा है. जानिए इस सूर्य गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों के लिए अगले 30 दिन चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं.

Advertisement
X
 सूर्य का मीन राशि में गोचर शुरू  (Photo: ITG)
सूर्य का मीन राशि में गोचर शुरू (Photo: ITG)

Surya Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे सूर्य गोचर कहा जाता है. 15 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक सूर्य मीन राशि में रहेंगे. इस दौरान लोगों के विचार, भावनाओं और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं. मीन राशि को गुरु ग्रह की राशि माना जाता है, जो करुणा, संवेदनशीलता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. इसलिए सूर्य का यह गोचर जीवन में भावनात्मक गहराई, समझदारी और आत्मचिंतन को बढ़ाने वाला माना जाता है. यह समय केवल लक्ष्य और महत्वाकांक्षा पर ध्यान देने का नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने और रिश्तों को बेहतर बनाने का भी अवसर दे सकता है.  जानते हैं किन राशियों पर इस गोचर का असर सबसे ज्यादा होगा. 

मेष राशि
मेष राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आत्ममंथन का समय ला सकता है. इस दौरान आप भीड़भाड़ से दूर रहकर अपने विचारों और योजनाओं पर ध्यान देना पसंद कर सकते हैं.रचनात्मकता बढ़ सकती है, लेकिन कई बातों को लेकर मन में गहराई से सोच-विचार भी चलता रहेगा. सेहत और यात्रा से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर कई सकारात्मक अवसर ला सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ सकता है. नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं.परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है.

Advertisement

उपाय: बड़ों का सम्मान करें.रविवार के दिन सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय पेशेवर जीवन में प्रगति का संकेत दे सकता है. आपकी मेहनत और कार्यशैली लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है.काम में पहचान मिलने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन घर और नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शांत और धैर्यपूर्ण व्यवहार से दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना संभव होगा.

उपाय: पिता का सम्मान करें. रोज सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय नई सीख और अनुभवों से भरा हो सकता है. धर्म, आध्यात्म और ज्ञान से जुड़ी चीजों में रुचि बढ़ सकती है.अचानक यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक मामलों में समझदारी बढ़ेगी. भविष्य के लिए बचत की योजना बन सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रह सकते हैं.

उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें और सूर्य मंत्र का जप करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement