Shani Vakri 2026: 27 जुलाई 2026 को न्याय देव शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं. यानी इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि 11 दिसंबर 2026 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. शनि पूरे 138 दिन वक्री रहने वाले हैं. इस अवधि में 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार भी मनाया जाएगा. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की वक्री चाल तीन राशियों को शुभ परिणाम देने वाली है. यानी इन लकी राशियों के दिन दीपावली तक मौज में कटने वाले हैं.
मेष राशि
कार्यक्षेत्र से जुड़ी पुरानियां दूर हो सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में परिस्थितियां आपके पक्ष में जाती दिखाई देंगी. यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है या कर्ज को लेकर चिंता बनी हुई है, तो उससे राहत मिलने की संभावना है. इस समय खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और अनावश्यक खर्च कम हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को वेतन वृद्धि या अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने के संकेत भी हैं. हालांकि इस दौरान जल्दी पैसा कमाने के लालच से दूर रहना और गलत रास्तों से बचना जरूरी होगा.
कर्क राशि
व्यापारी वर्ग के लोगों को उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. जो लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं या स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रह सकता है. पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. कुछ लोग नौकरी करते हुए व्यापार की दिशा में कदम बढ़ाने का विचार बना सकते हैं और परिस्थितियां भी उनका साथ देंगी. मानसिक तनाव और चिंता में कमी आएगी और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि तीसरे भाव में वक्री होंगे. यह स्थिति नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाली मानी जा रही है. इस दौरान नई नौकरी का अवसर मिल सकता है या किसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. घर, फ्लैट, जमीन या किसी अन्य संपत्ति में निवेश करने के योग बन सकते हैं. साथ ही इस अवधि में कोई अच्छा समाचार मिलने की भी संभावना है, जो आपके मनोबल को और मजबूत करेगा.