scorecardresearch
 

Mangal Nakshatra Gochar: 2 दिन बाद मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का आने वाला है अच्छा टाइम

24 अप्रैल को मंगल बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद मंगल 11 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों को लाभ दे सकता है.

Advertisement
X
मंगल 11 मई तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. (Photo: ITG)
मंगल 11 मई तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. (Photo: ITG)

Mangal Nakshatra Gochar 2026: साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल 11 मई तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. इस नक्षत्र में मंगल का आना तीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि रेवती नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करते ही चार राशि के जातकों कई विशेष तरह के लाभ मिल सकते हैं. खासतौर से इन्हें करियर, व्यापार में लाभ हो सकता है.

मेष राशि (Aries)
मंगल के रेवती नक्षत्र में प्रवेश के बाद आपकी आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी करने वालों का इन्क्रीमेंट हो सकता है और व्यापारियों के मुनाफे में सुधार संभव है. आपकी लीडरशिप क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है. जो लोग लंबे समय से कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा दिख रहा है. व्यापार में नए समझौते आपको खूब लाभ देंगे. जिन लोगों का व्यापार पार्टनरशिप में चल रहा है, उनके लिए भी समय अच्छा दिख रहा है. चोट-दुर्घटनाएं से बचाव होगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. नौकरीपेशा और कारोबारी दोनों तरह के जातकों को लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खासतौर पर मार्केटिंग, मीडिया, विज्ञापन या संचार या किसी क्रिएटिव फील्ड में कार्यरत पेशेवरों को लाभ ज्यादा होगा. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहने वाला है. जो लोग लंबे समय से रोग-बीमारियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है. खान-पान से जुड़ी अच्छी आदतों को जीवन में शामिल करेंगे.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)
मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है. लंबी यात्राओं से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे हैं या जिनका कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, उन्हें अब बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement