Maha Shivaratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. इस दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं.माना जाता है कि सच्चे मन से की गई आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष की महाशिवरात्रि केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन तीन प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं. इन ग्रह परिवर्तनों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष लाभकारी साबित हो सकता है.
ग्रहों की चाल में बदलाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मंगल श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचरण करेंगे, वहीं बुध भी अपने नक्षत्र परिवर्तन के कारण प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे. इन ग्रहों की यह विशेष स्थिति मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और तुला राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत दे रही है. इन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा मानी जा रही है, जिससे करियर, व्यापार और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा लेकर आएगा.कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. सेहत में भी सुधार के संकेत हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. पढ़ाई से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा . अचानक आर्थिक लाभ या सुखद समाचार मिलने की संभावना है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए घरेलू और पारिवारिक मामलों में संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं. बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.आर्थिक दबाव में कमी आ सकती है.यात्रा के योग बन सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना जरूरी रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सम्मान और प्रगति का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय संतुलन और स्थिरता लेकर आएगा.वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा . परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा.योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ मिल सकता है.धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.