scorecardresearch
 

Shubh Rajyog 2026: लक्ष्मी नारायण और धनशक्ति राजयोग... 23 फरवरी से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

23 फरवरी को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही पंचग्रही योग बनेगा, जिसमें राहु, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र शामिल होंगे. साथ ही, कई शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण भी होगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के धन में वृद्धि करेगा और सफलता के रास्ते खोलेगा.

Advertisement
X
कुंभ राशि में लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, मंगलादित्य, बुधादित्य और धनशक्ति राजयोग बनने वाला है. (Photo: ITG)
कुंभ राशि में लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, मंगलादित्य, बुधादित्य और धनशक्ति राजयोग बनने वाला है. (Photo: ITG)

Shubh Rajyog 2026: 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में मंगल के आते ही पांच बड़े ग्रहों का पंचग्रही योग बनेगा. कुंभ शनि की राशि है और इसमें राहु, सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे. इतना ही नहीं, यहां बुध-शुक्र लक्ष्मी नारायण राजयोग, सूर्य-शुक्र शुक्रादित्य, सूर्य-मंगल मंगलादित्य, सूर्य-बुध बुधादित्य राजयोग और शुक्र-मंगल धनशक्ति राजयोग का निर्माण करेंगे. 23 फरवरी को बन रहा ये दुर्लभ संयोग चार राशि वालों को लाभान्वित कर सकता है.

मेष राशि
मेष राशि वालों की आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. ऐशोआराम पर थोड़ा खर्च बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन आय-कमाई भी जबरदस्त रहेगी. आपकी न केवल कमाई बढ़ेगी, बल्कि घर में पैसा भी टिकेगा. वित्तीय मामले संवरेंगे. व्यापारी वर्ग के जातकों की अचानक से किस्मत पलटेगी. करियर में मिले नए अवसर आपकी प्रगति का रास्ता खोल सकते हैं. यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.

वृषभ राशि
ये पांच राजयोग वृषभ राशि वालों को भी अमीर बना सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धनधान्य की सरलता से प्राप्ति होगी. जॉब से परेशान लोगों को या तो नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है या फिर खुद का काम शुरू करने का मन बना सकते हैं. व्यवसाय के सिलसिले में लाभकारी यात्राएं संभव हैं. पारिवारिक जीवन भी संतुलित और सुखद रहेगा.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक भी इन पांच बड़े राजयोगों से लाभान्वित होने वाले हैं. आपको अचानक आर्थिक लाभ होगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे बचत बढ़ेगी. बैंक बैलेंस में सुधार दिखाई देगा. पार्टनर के सहयोग से आपके कुछ जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं. यदि सरकारी कामकाज में कुछ अड़चनें आ रही थीं तो वो भी इस वक्त दूर हो सकती हैं.

कन्या राशि
ये शुभ संयोग कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों की भी आय बढ़ा सकता है. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट जैसी संभावनाएं दिख रही हैं. निवेश और खर्च के मामलों में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement