scorecardresearch
 

Ketu Gochar 2026: केतु का मघा नक्षत्र में महागोचर, 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख

Ketu Gochar 2026: अपने ही मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश इन 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम लाएगा. जानिए क्या आपकी राशि भी शामिल है? और ये नक्षत्र किस-किस क्षेत्र में आपको फायदा पहुंचाएगा.

Advertisement
X
29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. (Photo: ITG)
29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. (Photo: ITG)

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके नक्षत्र परिवर्तन का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. 29 मार्च 2026 को एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है. छाया ग्रह केतु अपने स्वयं के नक्षत्र 'मघा' में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसके फल अत्यंत प्रभावी हो जाते हैं. केतु का यह गोचर विशेष रूप से तीन राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' की तरह साबित होने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा बरसने वाली है.

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा. करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग हैं. निवेश से जुड़े निर्णयों में आपको सफलता मिलेगी. आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे महत्वपूर्ण फैसलों में आपको लाभ होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. 

2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर सुख और समृद्धि का संकेत है. आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद शुभ है. पुराने निवेशों से मुनाफा मिलने के प्रबल संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (promotion) मिल सकती है. यदि आप विदेश में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. 

Advertisement

3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन नई उपलब्धियों का आधार बनेगा. कार्यस्थल पर आपको नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए किसी बड़ी डील के फाइनल होने के योग हैं. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की संभावना बन रही है. इस दौरान आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों और धार्मिक गतिविधियों में अधिक बढ़ सकती है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement