scorecardresearch
 

June 2026 Festival: जून में कौन-कौन से बड़े व्रत और त्योहार आ रहे हैं? देखें पूरी लिस्ट

June 2026 Vrat Tyohar List: जून 2026 में निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा और प्रदोष व्रत कब हैं? जानिए इस महीने आने वाले सभी छोटे-बड़े हिंदू व्रत और त्योहारों की सही तारीखें. देखें 1 से 30 जून का पूरा कैलेंडर, ताकि आपसे कोई भी जरूरी तिथि छूट न पाए.

Advertisement
X
June 2026 vrat Tyohar
June 2026 vrat Tyohar

Hindu Festivals: हिंदू धर्म और पूजा-पाठ के लिहाज से जून 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने ज्येष्ठ और आषाढ़ का महीना एक साथ पड़ने जा रहा है, जिसकी वजह से पूरे महीने त्योहारों की धूम रहेगी. जून की शुरुआत ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा से होगी और महीना खत्म होते-होते आषाढ़ शुरू हो जाएगा. अगर आप भी जून के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए देखते हैं कि इस बार कौन सा त्योहार किस तारीख को पड़ रहा है.

जून के पहले आधे हिस्से के व्रत (1 से 15 जून)
जून की शुरुआत में संकष्टी चतुर्थी और परम एकादशी जैसे कई बड़े व्रत रखे जाएंगे. इसी दौरान अधिकमास भी खत्म होने जा रहा है.

3 जून (बुधवार): संकष्टी चतुर्थी व्रत

7 जून (रविवार): अधिक भानु सप्तमी

8 जून (सोमवार): मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

11 जून (गुरुवार): परम एकादशी व्रत

12 जून (शुक्रवार): प्रदोष व्रत

13 जून (शनिवार): मासिक शिवरात्रि

14 जून (रविवार): अमावस्या

15 जून (सोमवार): मिथुन संक्रांति (इसी दिन अधिकमास खत्म हो जाएगा)

जून के आखिरी आधे हिस्से के त्योहार (16 से 30 जून)
महीने के आखिरी 15 दिनों में निर्जला एकादशी और वट सावित्री पूर्णिमा जैसे बहुत बड़े और कठिन व्रत रखे जाएंगे, जिसमें महिलाएं अपनी फैमिली की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं.

17 जून (बुधवार): महाराणा प्रताप जयंती

Advertisement

21 जून (रविवार): भानु सप्तमी (यह साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा)

22 जून (सोमवार): दुर्गाष्टमी व्रत

25 जून (गुरुवार): निर्जला एकादशी व्रत और गायत्री जयंती

27 जून (शनिवार): शनि प्रदोष व्रत

29 जून (सोमवार): वट पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा

30 जून (मंगलवार): आषाढ़ महीने की शुरुआत

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement