Good Time Signs: समय हमेशा हर किसी के लिए एक जैसा नहीं रहता है, कभी सब कुछ आसानी से चलने लगता है, तो कभी कभी जीवन में कुछ परेशानियां आ जाती हैं. जब किसी का अच्छा समय चल रहा होता है, तो दिन जल्दी और खुशी से गुजर जाते हैं. लेकिन कठिन दौर में हर दिन और मिनट बहुत ही कठिन लगने लगता है और इंसान यही सोचता है कि आखिर ये परेशानी कब खत्म होगी.
ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या अच्छे दिनों के आने से पहले कोई संकेत मिलते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला होता है, तो उसके कुछ संकेत पहले ही दिखाई देने लगते हैं. इन्हीं संकेतों के बारे में बता रहे हैं पंडित अरुणेश कुमार शर्मा, जिनके अनुसार इन छोटी-छोटी बातों को समझकर आप आने वाले अच्छे समय का अंदाजा लगा सकते हैं.
1. सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा देखने की आदत कई लोगों को होती है. मान्यता है कि जिस दिन आपको अपने चेहरे पर आत्मविश्वास, चमक और सकारात्मकता दिखाई दे, तो यह संकेत होता है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है.
2. इसी तरह, अगर आपकी बाईं आंख (लेफ्ट आई) फड़कने लगे, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है और कहा जाता है कि जल्द ही आपका भाग्य चमक सकता है.
3. अगर लगातार खर्च बढ़ने के बावजूद भी आपके पास पैसा आने लगे और स्थिति संभलने लगे, तो यह इस बात का संकेत कि आप पर भगवान की कृपा है. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ है, जिससे आगे चलकर बचत भी होने लगेगी.
4. मान्यता यह भी है कि अगर आपके घर के दरवाजे पर अचानक गाय आ जाए, तो इसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और बरकत आने वाली है.
5. पूजा के दौरान अगर भगवान की मूर्ति पर चढ़ाया गया फूल या पत्ता अपने आप आपके सामने गिर जाए, तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है. यानी आपकी पूजा से भगवान प्रसन्न हैं और आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो सकती है.
6. यदि आपके घर के सामने अपने आप आक का पौधा उग आए तो समझ लें कि आपका सुनहरा समय शुरू होने वाला है. भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन की सारी बाधाएं खत्म हो वाली हैं.
7. घर से निकलते हुए जल से भरा हुआ पात्र दिखना बहुत शुभ होता है. यह पैसा और सम्मान मिलने का संकेत है. सुबह सुबह कहीं जाते समय दूध से भरा पात्र दिखना बताता है कि आपकी आय बढ़ने वाली है. साथ ही, जीवन में मान-सम्मान, ऊंचा पद मिल सकता है.