scorecardresearch
 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किल, सूतक लगते ही शुरू होगा असर

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का तीन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा.

Advertisement
X
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. (Photo: ITG)
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. (Photo: ITG)

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को भारत में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह चंद्र ग्रहण तीन राशि के जातकों के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है. और इसका प्रभाव भी सूतक काल लगते ही शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण से किन राशियों को संभलकर रहना होगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि कठिनाइयों भरी रह सकती है. मन में चिंता और तनाव बना रहेगा. इस दौरान आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है. कार्यस्थल पर दबाव और टेंशन बढ़ने के आसार हैं. वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. इसलिए धन से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें. घर-परिवार और वैवाहिक जीवन में भी खटास आ सकती है. सेहत के लिहाज से सिरदर्द, थकावट या आंखों की परेशानी परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस समय पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. रुका हुआ धन मिलने में देर हो सकती है. नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति अस्थिर रह सकते हैं. सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद बढ़ सकते हैं. गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. मानसिक दबाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में भी दूरी आ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में पेट या रक्तचाप से संबंधित समस्या उभर सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय बाधाओं और उलझनों से भरा रह सकता है. कामों में देरी होगी और प्रयासों का परिणाम तुरंत नहीं मिल पाएगा. खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति कमजोर लग सकती है. परिवार में तनाव और अपनों के साथ मतभेद होने की संभावना है. मानसिक बेचैनी और नींद न आने की समस्या भी परेशान कर सकती है. यात्रा करते समय सावधानी रखें और किसी पर भी जल्द भरोसा करने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement