Chandra Grahan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास खास माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 3 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी कोई बड़ा ग्रहण पड़ता है, तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है, खासतौर पर करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन पर.
चंद्र ग्रहण 2026 टाइमिंग और सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2026 Timing)
3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है और इसी वजह से इसका सूतक काल भी 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा.
क्या होता है चंद्र ग्रहण?
खगोल विज्ञान के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. यह घटना हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होती है. वहीं ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाएं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है. ऐसे में जब सूर्य की राशि सिंह में चंद्र ग्रहण लगता है, तो इसे जीवन में बदलाव, नई जिम्मेदारियों और पहचान मिलने के संकेत के रूप में देखा जाता है.
इस बार का ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छे अवसर भी लेकर आ सकता है. माना जा रहा है कि इससे मान-सम्मान और करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद रह सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान मेहनत जारी रखना जरूरी है.
कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर हो सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण सकारात्मक संकेत दे रहा है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं और करियर में नई दिशा मिल सकती है. इस दौरान आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा. यात्रा के भी योग बन सकते हैं. निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है. गुस्से पर नियंत्रण रखें.