राजस्थान में अब तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सही चल रही है और भीड़ काफी दिख रही है लेकिन दौसा पहुंचने से पहले यात्रा का विरोध देखा गया. राहुल गांधी के यात्रा के अगले पड़ाव में दौसा पहुंचने से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है. दौसा जिला मुख्यालय पर सड़कों के किनारे और पुलिया के नीचे कई जगह राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे गए हैं.