scorecardresearch
 

ट्रैक्टर चलाकर, ढोल बजाकर... दुल्हन ने की ऐसी धांसू एंट्री, देखकर हैरान रह गए लोग

कोटा से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक दुल्हन ट्रैक्टर पर बैठकर विवाह स्थल पर पहुंची. फिर ट्रैक्टर से उतरकर ढोल बजाकर डांस करने लगी. दुल्हन की इस एंट्री को देखकर हई हैरान रह गया.

Advertisement
X
अपनी शादी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची दुल्हनिया (फोटो- आजतक)
अपनी शादी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची दुल्हनिया (फोटो- आजतक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दुल्हन ने अपनी शादी में खास अंदाज में ट्रैक्टर पर की एंट्री
  • धोती और साफा बांधकर स्टेज पर पहुंची दुल्हन

लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग करते हैं. राजस्थान के कोटा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां पर दुल्हन ने न ही साड़ी पहनी और न ही लहंगा, दुल्हन ने धोती-कुर्ता और साफा बांधा और ट्रैक्टर पर सवार होकर आई. ट्रैक्टर से उतरते ही दुल्हन पूजा ने ढोल हाथ में लिया और उसे बजाना शुरू कर दिया. इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो देखता ही रह गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

दुल्हन पूजा लालवानी एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने लहंगा-चुनरी की जगह धोती-कुर्ता पहना और केसरिया पगड़ी पहनी. ट्रैक्टर से उतरकर ढोल बजाकर परिवार और अपने दोस्तों से साथ डांस करती हुई विवाह स्थल पर पहुंची. जिसने इस नजारे को देखा वह देखता ही रह गया. इस खुशी के मौके पर दुल्हन के दोस्तों ने जमकर डांस किया और शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

इस मौके पर दुल्हन पूजा का कहना है कि अपनी संस्कृति को याद रखने के लिए उन्होंने इस तरह के इवेंट का आयोजन किया. हमारे परिवार की यह सोच थी कि हम समाज को यह बताएं कि संस्कृति को नहीं भूले. इसी संस्कृति से हमारे भारत की पहचान है उसी को देखते हुए हमने यह प्लान बनाया है. शादी में दुल्हन की एंट्री यादगार बनी हुई है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement