Rajasthan: सीकर जिले के फतेहपुर शेखाावाटी में दुल्हन विदा होकर अपने घर से सात फेरे लेकर ससुराल जा रही थी. तभी फतेहपुर जिले से निकले नेशनल हाइवे-65 पर दुल्हा-दुल्हन की कार को तेज आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी. हादसे में दुल्हन की मौके पर मौत हो गई जबकि दुल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के सिरसा जिले की खुशबू की शादी राजस्थान के सीकर जिले में हुई थी. दुल्हा नरेंद्र सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बाटड़ानाउ गांव का रहने वाला है. खुशबू ने बीती रात ही नरेंद्र के संग सात फेरे लिए थे.
हिसार से वापस लौट रही बारात लक्ष्मणगढ़ के बाटड़ानाउ से कुछ दूरी थी तभी पाली-अंबाला हाइवे के नजदीक सालासर रोड स्थित मरडाटू चौराहे पर हादसा हो गया. दुल्हन अपनी ससुराल पहुंचने से ही दुनिया को विदा कह गई.
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, दुल्हन का शव धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
दूल्हे की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रेफर करवाया गया है. फिलहाल घायल का इलाज जारी है. वहीं, इस शुभ अवसर पर हादसे में दुल्हन को खोने वाले घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.