बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में इतनी सख्ती बरती जा रही है कि अगर कोई छात्र एक मिनट भी देर से पहुँचता है तो उसे एंट्री नहीं मिलती. कई स्थानों पर छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर रोते और मिन्नतें करते हुए पाए गए हैं. एक दुखद घटना में पटना के मसौढ़ी में एक छात्रा को देरी की वजह से एंट्री नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद बिहार की परीक्षा व्यवस्था एवं सख्त नियमों पर गंभीर सवाल उठे हैं.