इस्लामाबाद में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से इशाक डार और मोहसिन नकवी मौजूद रहे, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे. यह बैठक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 39 दिनों की तबाही के बाद पाकिस्तान डिप्लोमेसी के टेबल पर ईरान-अमेरिका को समझौते के लिए तैयार कर पाएगा.