आर्यन खान को ज़मानत तो मिल गई लेकिन रिहाई में आज पेंच फंस गया, कैसे और क्यों? किंग खान समेत तमाम फैंस आर्यन की रिहाई का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन आर्यन की रिहाई नहीं हो पाई. अब आर्यन खान को आज की रात और जेल में काटनी पड़ेगी. शुक्रवार को आर्थर रोड जेल के सामने शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस जुटने लगे थे. ज़बरदस्त भीड़ लग गई थी. हर कोई चाहता था कि आर्यन खान को जेल से निकलते हुए और 27 दिन बाद आर्यन को गले लगाते हुए शाहरुख खान को देखें, लेकिन फैंस का ये सपना आज साकार नहीं हो पाया. देखें स्पेशल रिपोर्ट.