पश्चिम एशिया संकट का असर अब भारत में भी नजर आने लगा. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई. तेल कंपनियों ने एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया. इधर बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.