पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है, जहां ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पोस्टल बैलेट और ईवीएम प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना देकर पार्टी नेताओं ने पारदर्शिता की मांग की, जबकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी प्रक्रिया तय नियमों के तहत हो रही है और सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है.