बकरीद से ठीक पहले कुर्बानी को लेकर कोहराम मचा हुआ है. यूपी में सीएम योगी ने ऑर्डर जारी कर दिये हैं, खुले में कुर्बानी और सड़क पर ईद की नमाज़ हुई, तो ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. जबकि बंगाल और महाराष्ट्र में भी, खुले में कुर्बानी और गाय की कुर्बानी को लेकर सरकार ने सख्त निर्देश जारी किये हैं. बकरीद में सिर्फ 3 दिन बाकी है, मुसलमानों के सामने कुर्बानी की सरकारी गाइडलाइंस हैं, और चुनौती भी.