आज का दंगल दिल्ली में शराब घोटाले के केस में आए अदालत के फैसले पर है. जिस कथित शराब घोटाले के आरोप में सिटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया, डिप्टी सीएम को जेल भेजा गया, नेता, सरकारी अफसर, कारोबारी सब सलाखों के पीछे गए. आज अदालत ने कहा कि ऐसा कुछ घोटाला हुआ ही नहीं था. न तो आबकारी नीति बनाने में कुछ आपराधिक साजिश हुई. न ही रिश्वत के पैसे के लेनदेन का कोई सबूत है और न ही आबकारी नीति से कारोबारियों को होने वाले फायदे को गुनाह मान लिया जाना चाहिए.