केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है कि अब स्कूलों में रोज और सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के 6 छंदों वाला गीत गाया या बजाया जाना अनिवार्य होगा. इसे लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से आपत्ति शुरू हो गई है. मुस्लिम पक्ष का तर्क है कि वंदे मातरम् के 6 छंदों में मूर्ति पूजा की पंक्तियां हैं जो इस्लाम धर्म के खिलाफ हैं. ऐसे में आज हम दंगल में यही चर्चा करेंगे कि क्या स्कूलों में वंदे मातरम् की अनिवार्यता मुस्लिम धर्म विरोधी है या वंदे मातरम् का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है?