scorecardresearch
 
Advertisement

ट्विंकल शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन, BCI ने आरोपी समर्थ सिंह का लाइसेंस किया रद्द

ट्विंकल शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन, BCI ने आरोपी समर्थ सिंह का लाइसेंस किया रद्द

भोपाल के चर्चित ट्विंकल शर्मा मौत मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी पति और वकील समर्थ सिंह का लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. बीसीआई ने यह कार्रवाई दहेज हत्या और क्रूरता जैसे गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए की है. परिषद ने कहा कि यह फैसला कानूनी पेशे की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है. हालांकि बीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस फैसले का आपराधिक जांच और आरोपी के कानूनी अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मामले को लेकर कानूनी और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
Advertisement