धार स्थित भोजशाला को लेकर आए अदालत के फैसले में हिंदू पक्ष को बड़ी राहत मिली है. सर्वे और जांच के दौरान परिसर से देवी-देवताओं की मूर्तियां, संस्कृत श्लोक, हवनकुंड और मंदिर स्थापत्य से जुड़े कई अवशेष मिलने का दावा किया गया. इन्हीं सबूतों को अदालत में महत्वपूर्ण माना गया, जिसके बाद हिंदू पक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया. फैसले के बाद इलाके में जश्न का माहौल है जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.