scorecardresearch
 

घर आकर एमपी के ADG को धमका गए बदमाश, IPS अफसर ने मांगी सुरक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी राजाबाबू सिंह को त्रिलंगा स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज कर धमकाया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. एडीजी ने शाहपुरा थाने में शिकायत देकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
एमपी पुलिस के ADG राजाबाबू सिंह को अज्ञात युवकों ने दी धमकी (Photo: Screengrab)
एमपी पुलिस के ADG राजाबाबू सिंह को अज्ञात युवकों ने दी धमकी (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात युवकों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया. इस घटना के बाद एडीजी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना त्रिलंगा स्थित उनके आवास के बाहर हुई. एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि कुछ युवक कार से वहां पहुंचे और अचानक गाली-गलौज करने लगे. इनमें से एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

एमपी पुलिस के ADG राजाबाबू सिंह को धमकी

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. एडीजी ने इस मामले की सूचना शाहपुरा थाने को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. एडीजी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें इस घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

Advertisement

घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद 

गौरतलब है कि हाल ही में एडीजी राजाबाबू सिंह ने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक नई पहल की थी, जिसमें धार्मिक नवाचार के तहत रामचरितमानस का पाठ शुरू कराया गया था. इस पहल के बाद यह घटना सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement