scorecardresearch
 

भितरवार मंडी में बवाल: तुलाई से नाराज किसानों ने नायब तहसीलदार को पीटा, 4 आरोपियों को पकड़ा

ग्वालियर की भितरवार कृषि उपज मंडी में तुलाई को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए किसानों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट कर दी. अधिकारी को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी. पुलिस ने इस मामले में चार किसानों को पकड़ा है, उन पर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
X
तुलाई की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे किसान. (Photo: Screengrab)
तुलाई की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे किसान. (Photo: Screengrab)

ग्वालियर के भितरवार कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब तुलाई की समस्या को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. लंबे समय से तुलाई में हो रही देरी और अव्यवस्था से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

सैकड़ों की संख्या में किसान मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचे थे, लेकिन तुलाई में हो रही देरी और अव्यवस्था को लेकर वे काफी परेशान थे. किसानों का आरोप था कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी फसल की तुलाई समय पर नहीं हो रही. इसी बात को लेकर किसानों ने पहले नारेबाजी की और फिर हंगामा शुरू कर दिया.

इसी दौरान मंडी में मौजूद नायब तहसीलदार हरनाम सिंह हालात को संभालने पहुंचे. लेकिन गुस्साए किसानों और प्रशासन के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान कुछ किसानों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें चोट आई.

gwalior bhitarwar mandi farmers protest tehsildar assault

हालात इतने बिगड़ गए कि नायब तहसीलदार को मौके से भागना पड़ा. मंडी परिसर में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. किसान और प्रशासनिक अधिकारी दोनों तरफ से तनाव की स्थिति बन गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वाराणसी की दालमंडी में फिर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 30 मकान जमींदोज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात को कंट्रोल करने के लिए मोर्चा संभाला और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को मौके से पकड़ लिया है. वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई. दूसरी ओर, किसानों में अब भी नाराजगी बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement