scorecardresearch
 

गर्मी का 'कूल' इलाज... बारात में बैंड के साथ चला 'चलता-फिरता कूलर', वीडियो देख लोग बोले- गजब जुगाड़!

MP के देवास में भीषण गर्मी के बीच निकली अनोखी बारात! पसीने से बचने के लिए बारातियों ने बैंड के साथ चलाया 'चलित कूलर'. देखें कैसे जुगाड़ के दम पर बारातियों ने गर्मी को दी मात...

Advertisement
X
बारातियों ने निकाला गर्मी का अचूक तोड़.(Photo:Screengrab)
बारातियों ने निकाला गर्मी का अचूक तोड़.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में इन दिनों सूरज की तपिश रिकॉर्ड तोड़ रही है. लेकिन कहते हैं न कि भारतीयों के पास हर समस्या का एक 'देसी जुगाड़' होता है. देवास में एक ऐसी ही अनोखी बारात देखने को मिली, जहां बाराती गर्मी से बचने के लिए अपने साथ 'चलित कूलर' लेकर निकले.

दरअसल, आम तौर पर बारात में बैंड-बाजे के साथ जनरेटर और लाइट्स चलती हैं, लेकिन देवास की इस बारात में नजारा कुछ अलग था. बढ़ते तापमान को देखते हुए बारातियों ने ट्रॉली पर कूलर फिट करवाया और उसे बारात के साथ चला दिया.

ठंडी फुहार के बीच डांस
डीजे और बैंड की धुन पर नाच रहे बारातियों के लिए यह कूलर किसी वरदान से कम नहीं था. जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती, कूलर की ठंडी हवा और पानी की फुहारें बारातियों का उत्साह बनाए रखतीं.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सड़क से गुजर रही इस 'एयर-कंडीशन्ड' बारात को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया. लोगों ने अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद किया और अब यह वीडियो इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर जमकर वायरल हो रहा है. नेटिजन्स बारातियों की इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. देखें VIDEO:- 

Advertisement

गर्मी का रिकॉर्ड स्तर
बता दें कि देवास और आसपास के इलाकों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है. दोपहर के समय सड़कों पर निकलना दूभर है, ऐसे में शादियों के सीजन में इस तरह के जुगाड़ अब ट्रेंड बन रहे हैं. बारातियों का कहना था कि गर्मी भले ही कितनी भी हो, लेकिन 'नृत्य' और 'जश्न' में कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement