जर्नल ऑफ डेवलपमेंट एंड बिहेवियर पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक बच्चों के साथ मिल-जुलकर पढ़ाई करने से आप एक बेहतर मॉम बन सकती हैं.
पढ़ाई और व्यवहार में बनाएं अव्वल
अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और मुख्य शोधकर्ता मैनुएल जिमेन्ज का कहना है कि पढ़ाई में आपकी मदद से बच्चे न सिर्फ एकेडमिक बल्कि व्यावहारिक रूप से भी बेहतर बनते हैं. बच्चों की कामायबी में यह शोध एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है.मां-बच्चों की 2000 जोड़ियों पर हुआ शोध
यह शोध अमेरिका के 20 सबसे बड़े शहरों में रहने वाली मां-बच्चे की 2000 जोड़ियों पर किया गया है. शोध के दौरान उनसे पूछा गया कि 1 से लेकर 3 वर्ष तक उन्हें बच्चों को पढ़ाते हुए कैसा महसूस हुआ. इस दौरान उनके व्यवहार में किस तरह के बदलाव देखने को मिले। बता दें कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक व्यवहार को लेकर दो साल बाद पुन: उनसे सवाल किए गए थे.शोध के परिणामों से पता चला कि बच्चों के साथ पढ़ाई के जरिए लगातार जुड़े रहने वाले पैरेंट्स का बॉन्ड बच्चों के साथ ज्यादा मजबूत था. इस शोध में न सिर्फ बच्चों के व्यवहार की जांच की गई, बल्कि मां के व्यवहार को लेकर भी स्पष्ट निष्कर्ष सामने आए.