scorecardresearch
 

खराब सेहत का संकेत हो सकता है बुरा मिजाज

हर वक्त अवसाद से घिरे रहते हैं या गुस्सा आता रहता है तो ये खराब सेहत का भी संकेत हो सकता है. जानिए कैसे?

Advertisement
X
व्यवहार में छिपे हैं बीमारी के संकेत
व्यवहार में छिपे हैं बीमारी के संकेत

दुख और क्रोध जैसे नकारात्मक भाव सूजन एवं जलन के बढ़े हुए स्तर से संबंधित हैं और ये खराब सेहत का संकेत हो सकते हैं. एक अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है.

अमेरिका के पेनसिल्वानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि समय-समय पर एक दिन में मापी गई नकारात्मक मनोदशा सूजन एवं जलन बायोमार्कर के बढ़े हुए स्तर से जुड़ी हुई होती है.

यह अध्ययन पूर्व में हुए शोध का विस्तार है जिसमें देखा गया था कि अवसाद एवं शत्रुता का संबंध जलन से होता है.

लंबे समय तक जलन या सूजन होने से मधुमेह, ह्रदयवाहिनी एवं कुछ तरह के कैंसर समेत कई बीमारियां हो सकती हैं.

यह अध्ययन ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्युनिटी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Advertisement
Advertisement