scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान

डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 1/9
आधुनिक जीवनशैली के चलते आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. डायबिटीज के मरीजों को अक्सर वजन कम करने की सलाह दी जाती है. दरअसल, वजन कम होने से डायबिटीज के मरीजों की सेहत में सुधार आता है.


डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 2/9
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन कम होने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 3/9
साल 2015 में डायबिटीज केयर में प्रकाशित एक आर्टिकल के मुताबिक, 5 से 10 फीसदी वजन कम करने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि डायबिटीज के मरीज वजन कैसे कम करें, क्योंकि डाइटिंग करने या डाइट में बदलाव करने से डायबिटीज के मरीजों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

आइए आपको बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को किस तरह अपना वजन कम करना चाहिए.
Advertisement
डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 4/9
स्टडी के मुताबिक, हेल्दी डाइट फॉलो करने के साथ जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करते हैं, वो उन लोगों के मुकाबले जल्दी वजन कम कर पाते हैं, जो सिर्फ डाइट पर ध्यान देते हैं.

डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 5/9
बता दें, वजन ज्यादा होने के कारण शरीर की कोशिकाएं पैंक्रियाज से निकलने वाले इंसुलिन हार्मोन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है.
डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 6/9
ब्रेकफास्ट जरूर करें- डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट सबसे ज्यादा जरूरी होता है. ब्रेकफास्ट न करने से लोग दोपहर के समय जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिस कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के साथ वजन भी बढ़ने लगता है. वजन बढ़ने के कारण डायबिटीज के मरीजों को कई प्रकार की सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय अनाज से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए.
डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 7/9
डाइट में कैलोरी का ध्यान रखें- डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिनभर में टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को 1200 से 1800 और पुरुषों को 1400 से 2000 तक ही कैलोरीज का सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 8/9
फाइबर का अधिक सेवन करें-  फाइबर के सेवन से वजन कंट्रोल में रहने के साथ डाइजेशन भी बेहतर होता है साथ ही ब्लड शुगर का लेवल भी कम होता है. इस बात की पुष्टि कई स्टडी में की गई है. 2015-2020 अमेरिकन डाइट्री गाइडलाइन के मुताबिक, 31 से 50 वर्ष की महिला को दिनभर में कम से कम 25 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए, जबकि पुरुषों को 31 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए.
डायबिटीज के मरीज इस तरह कम करें वजन, सेहत को नहीं होगा नुकसान
  • 9/9
थोड़े-थोड़े समय में हल्की चीजें खाएं- डायबिटीज के मरीजों को थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हल्का खाते रहना चाहिए. एक साथ ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है. लेकिन कम मात्रा में हल्की चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है. दिन में तीन बार ज्यादा खाने के बजाएं थोड़े-थोड़े समय में हल्की चीजों का सेवन करने की कोशिश करें.
Advertisement
Advertisement
Advertisement