Things To Stop Buying From Market: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी शॉपिंग लिस्ट में कई ऐसी चीजें जोड़ लेते हैं, जिनकी असल में उतनी जरूरत नहीं होती. आदत, सुविधा या ऑफर के चक्कर में आप बार-बार वही सामान खरीदते रहते हैं, जो एक बार इस्तेमाल होकर कचरे में चला जाता है. आपके दिमाग को पता होता है कि आप इसे खरीदकर अपने पैसों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आदत से मजबूर होकर लोग कुछ ना कुछ ऐसी चीजें खरीद ही लेते हैं. अगर सच में पैसे बचाने हैं और घर का बेकार सामान कम करना है, तो अब समय आ गया है कि कुछ रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें बाजार से खरीदना ही बंद कर दी जाएं.
ये छोटा सा बदलाव आपके खर्चों पर बड़ा असर डाल सकता है और आपके पैसे भी बचा सकता है. इसके साथ ही, प्लास्टिक कचरा भी कम होगा. तो आइए जानें, वो कौन-सी 8 चीजें हैं जिन्हें लोगों को अब अपनी शॉपिंग लिस्ट से हटा देना चाहिए.
1. सिंगल-यूज प्लास्टिक स्टोरेज बैग: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंगल-यूज प्लास्टिक स्टोरेज बैग का है. हर बार नया प्लास्टिक जिप बैग खरीदने की बजाय रीयूजेबल सिलिकॉन बैग या कांच के डिब्बे इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये लंबे समय तक चलते हैं और बार-बार काम आते हैं.
2. प्लास्टिक रैप: खाने को ढकने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक रैप जल्दी खत्म हो जाता है और कचरा बढ़ाता है. इसकी जगह सिलिकॉन कवर या ढक्कन का इस्तेमाल बेहतर है.
3. सफाई के लिए स्प्रे या क्लीनिंग बोतल: हर बार नई स्प्रे बोतल खरीदना पैसों की बर्बादी है. इसकी जरूरत नहीं होती. एक ही बार मजबूत बोतल खरीदें और उसे रिफिल करते रहें. इससे पैसे और प्लास्टिक दोनों की बचत होगी.
4. डिस्पोजेबल लिंट रोलर: कपड़ों से धूल या बाल हटाने के लिए बार-बार नया रोलर खरीदने की बजाय रीयूजेबल लिंट रिमूवर अच्छा ऑप्शन है.
5. पेपर टॉवल: आज कल लोग रोजाना सफाई करने के लिए पेपर टॉवल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये पेपर टॉवल जल्दी खत्म हो जाते हैं. ऐसे में इन्हें बार-बार खरीदने से पैसे की बर्बादी भी होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे बर्बाद न हों तो धोकर इस्तेमाल होने वाला कपड़ा इस्तेमाल करना शुरू करें. वो ज्यादा किफायती और टिकाऊ होते हैं.
6. सस्ते प्लास्टिक फूड कंटेनर: प्लास्टिक कंटेनर पर बहुत जल्दी दाग पड़ जाते हैं और ये जल्दी ही टूट भी जाते हैं. इतना ही नहीं इनमें कुछ भी स्टोर करना सेहत के लिए भी सुरक्षित नहीं होता है. ऐसे में कांच या स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल करें. वो ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं.
7. भारी डिटर्जेंट की बोतलें: बड़ी प्लास्टिक बोतलों की जगह डिटर्जेंट शीट्स या रिफिल पैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये हल्के होते हैं और कम जगह घेरते हैं.
8. मेकअप वाइप्स: इस लिस्ट में आखिरी नाम मेकअप वाइप्स का है. ये एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दिए जाते हैं. ऐसे में इन्हें पैसों की बर्बादी समझना गलत नहीं होगा. इनकी जगह रीयूजेबल कॉटन पैड या कपड़ा ज्यादा बेहतर रहता है.