
Hiding places for snakes: गर्मियों का मौसम आते ही रेंगने वाले जीवों, खासकर सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है. अक्सर हमें लगता है कि सांप केवल झाड़ियों, कबाड़ या गार्डन के बिलों में ही छिपे होते हैं लेकिन आपको ये जानना काफी जरूरी है कि सांप उन जगहों पर छिपते हैं जहां पर लोगों की हलचल कम होती है. ये जगहें आपके फ्रिज का पिछला हिस्सा और सोफे की अंदरूने हिस्से भी हो सकते हैं. तो आइए घर की उन जगहों के बारे में जान लीजिए जो सांपों को छिपने के लिए सुरक्षित होती हैं. यह जानकारी आपको डराने के लिए नहीं, बल्कि सावधान करने के लिए है ताकि आप अपने घर और परिवार को सुरक्षित रख सकें.
ड्राइंग रूम में रखा आपका आरामदायक सोफा सांपों के लिए छिपने की सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है. सोफे के नीचे का अंधेरा और गद्दों के बीच की खाली जगह उन्हें काफी पसंद आती है. अगर आपके घर के दरवाजे अक्सर खुले रहते हैं या पास में गार्डन है तो सांप रेंगते हुए सोफे के पीछे या उसके बेस में बने छेदों में घुस सकते हैं.

फ्रिज के पीछे लगा कंप्रेसर हल्की गर्मी पैदा करता है जो ठंडे खून वाले जीवों (सांप) को अपनी ओर खींचता है. इसके अलावा फ्रिज के नीचे का अंधेरा उन्हें सुरक्षा का अहसास कराता है. इसके अलावा वॉशिंग मशीन के पीछे का हिस्सा या पुराने रखे कूलर के अंदर भी सांप छिपे मिल सकते हैं.
घर के बाहर रखे जूते या गैरेज में लटका हेलमेट सांपों छिपने के लिए बेस्ट होता है. अक्सर सांप जूतों के अंदर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं और जब कोई अनजाने में पैर डालता है तो वे हमला कर देते हैं. इसी तरह अलमारी के निचले हिस्से या पुराने कपड़ों के ढेर के बीच भी ये जीव वहां छिप सकते हैं. सलाह दी जाती है कि जूते पहनने से पहले उन्हें झटक लें और हेलमेट लगाने से पहले एक बार अंदर जरूर चेक करें. हमेशा अंधेरे वाली जगहों पर हाथ डालने से पहले उन्हें छोड़ा छड़ी की मदद से हिला लें और टार्च का इस्तेमाल करें.